सतत क्या ?


समय सतत है 

लगातार एक रफ्तार में चलता रहता।  

निरंतर चलने वाली चीजें दूर से स्थिर लगती हैं,

इसीलिए कभी समय ठहरा महसूस होता।    

पर समय सतत है, बढ़ता रहता आगे। ।    


क्या प्रेम सतत है?  

जीवन के हर चरण में तो बदल जाता प्रेमी।  

हर बार पहले से ज्यादा प्यार में पड़ते जाते हम,  

क्या प्रेम किसी एक पर जाकर रुकता है?

क्या प्रेम को सतत नहीं होना चाहिए? 


समय के साथ चलते रहना जीवन है। 

समय कहता, बढ़ते रहो।    

जीवन चाहता- प्रेम करो,   

क्या प्रेम करते हुए बढ़ते रहना जीवन है? 

समय सतत है तो प्रेम और जीवन क्या है ??

 

शिवांगी - 26 दिसंबर 2020




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चौबीस के नतीजों तक ताप बनाए रख सकता है सतपाल मलिक का इंटरव्यू

US rental Housing : अमेरिकियों की हैसियत से बाहर हो गया किराया । Research Engine 12 (Bolte Panne)

तीसरी लहर की आहट दे रहे पूर्वोत्तर के सात राज्य