संदेश

vaccination लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सात दिन की तेजी के बाद हफ्ते भर से लगातार गिर रहा टीकाकरण

चित्र
  3 July : हिन्दुस्तान- नई दिल्ली संस्करण में प्रकाशित। #mystory देश में टीकाकरण की रफ्तार सात दिन तक रिकॉर्ड तेजी से बढ़ी लेकिन इसके बाद के सात दिन से टीकाकरण में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। हार्वर्ड विश्वविद्यालय के वैश्विक टीकाकरण ट्रैकर ‘आवर वर्ल्ड इन डाटा’ के मुताबिक, भारत में 19 जून से टीकाकरण में तेजी आनी शुरू हुई। तब हर सौ लोगों पर 0.26 टीके लग रहे थे। इसमें तेजी आई और 26 जून को प्रति सौ लोगों पर 0.45 टीके लगे, मगर इसके बाद से टीकाकरण में सुस्ती दिखने लगी और यह आंकड़ा 30 जून को घटकर प्रति सौ लोगों पर 0.37 डोज रह गया। 

वैश्विक मंजूरी के इंतजार में हैं भारत में बने टीके

चित्र
    हिन्दुस्तान, नई दिल्ली (2 जुलाई, 2021 को प्रकाशित) शिवांगी | भारत में अभी कोविशील्ड और कोवैक्सीन ब्रांडों की वैक्सीन से टीकाकरण जारी है। ये दोनों ही वैक्सीन अलग-अलग वैज्ञानिक अध्ययनों में कोरोना व इसके स्वरूपों के खिलाफ सुरक्षा देने में प्रभावी पाई गई हैं। पर अभी विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोवैक्सीन को आपातकालीन उपयोग की सूची में शामिल करने के लिए मंजूर नहीं किया है। दूसरी ओर, अमेरिका व अन्य कई बड़े देशों में भी अभी इस टीके की स्वीकृति लंबित है जबकि कोविशील्ड को वैश्विक निकाय की स्वीकृति मिल चुकी है। चलिए जानते हैं कि भारत में बने दोनों टीकों की वैश्विक स्थिति क्या है और इसका हमारे ऊपर क्या प्रभाव पड़ रहा है।  कोवैक्सीन ::  1. डब्लूएचओ की सूची में जल्द शामिल होगी   भारत बायोटेक के बनाए इस स्वदेशी टीके को जल्द ही विश्व स्वास्थ्य संगठन की आपातकालीन उपयोग की सूची में शामिल किया जा सकता है। इस महीने कोवैक्सीन के तीसरे चरण के परीक्षण का डाटा वैश्विक निकाय के समक्ष पेश किया जाएगा, जिसके बाद स्वीकृति प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है। गौरतलब है कि डब्लूएचओ ने कहा...