संदेश

#journalism #copypastejournalism #journalists #printmedia #website #newmedia लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

दिल्ली की काॅपी-पेस्ट पत्रकारिता ...

चित्र
एक्जिट पोल के बारे में दो दिन पहले एक विश्लेषणात्मक लेख पढ़ने को मिला। साथी गजेंद्र जी   Gajendra Ricky Singh   ने अपने फेसबुक पर शेयर किया था एक टिप्पणी के साथ - ‘वरिष्ठ पत्रकार योगेश मिश्रा के आईने से एक्जिट पोल।’ पोस्ट पढ़कर उस अनजान पत्रकार के अध्ययन से प्रभावित हुई। कुछ ही देर के बाद वही पोस्ट राज्यसभा टीवी के लिए काम कर चुके पत्रकार दिलीप खान   Dilip Khan   के वाॅ ल पर पढ़ा। पोस्ट पढ़कर शंका हुई तो सवाल जवाब किए। दिलीप खान ने कहा कि उनके पोस्ट इस तरह चोरी होते रहे हैं और अब वह इस पर हैरान नहीं होते।   पत्रकार योगेश मिश्रा ने दिलीप खान के पोस्ट करने के एक घंटे बाद वही पोस्ट किया है इसलिए योगेश मिश्रा पर संदेह किया जा सकता है कि यह उनकी मूल सामग्री नहीं है। योगेश मिश्रा बाकायदा अपने नाम से फेसबुक पेज चलाते हैं, जिसे 6107 लोगों ने लाइक किया है। मतलब उनके पोस्ट इतने यूजर की वाॅल तक पहुंचते हैं। वह Editor in chief   Newstrack.com   & Apna Bharat हैं। उन्होंने पोस्ट पर न अपना नाम लिखा है न दिलीप खान का। इस एक पोस्ट पर उन्हें 208 लाइक, 71 कमेंट और ...