time calls for feminist system
अखबार में किसी पैरा का अंतिम शब्द किसी नई पंक्ति में अकेला रह जाए तो उसे अंग्रेजी में 'विडो वर्ड ' कहते हैं। विडो यानी विधवा ... वो औरत जिसका आदमी चल बसा हो। किसी अखबार के पन्ने के किसी पैरे का अकेला लटका शब्द विधवा के समान किस तरह हो गया ?! ज़ाहिर है कि पुरुषों के वर्चस्व वाले इस क्षेत्र में यह शब्द पुरुषवादी मानसिकता से ही निकलकर शब्दावली का ' अभिन्न अंग ' बन गया होगा ... । इस कारण ही इस अकेले शब्द का नाम विडोअर वर्ड यानी विधुर शब्द नहीं है। ( उदाहरण के लिए इस तस्वीर में 'increases' शब्द को देख लें, एक अकेला लटका शब्द....।) इसे लिखते हुए याद आ रहा है कि प्रधानमंत्री ने कुछ दिन पहले सोनिया गांधी को विधवा कहा था। कहा था - गरीबों के रुपए कौन सी विधवा खा गई । उस पर कुछ मीडिया संस्थानों ने आलोचना की, जो कि ज़रूरी था। लेकिन मेरा कहना यह है कि यह क्षेत्र खुद पूरी तरह पितृसत्ता को ढोह रहा है, बीट ( रिपोर्टर का कार्य क्षेत्र / विभाग) के बंटवारे की बात हो, महिला पत्रकारों की सैलरी की या फिर ऐसी शब्दावली की। अब चैनलों पर हो रही चीख पुकार, मार पीट, हिंसक भाषा, युद...