पर्दे पर राजनीति नहीं राजनीतिक निष्ठा की जरुरत
श्रीलंका में महिलाओं पर किसी भी तरह से चेहरा ढकने का प्रतिबंध लगा दिया गया।वैसे तो इस प्रतिबंध की जद में वे सभी महिलाएं आनी चाहिए जिन्हें अपने-अपने धर्मों की मान्यता, रीति या धार्मिक पहचान के नाम पर चेहरा या सिर ढकना पड़ता है।लेकिन इसका सबसे ज्यादा असर मुस्लिम महिलाओं पर पड़ना तय है। अब ऐसे ही प्रतिबंध की खबर केरल से आई है, जहां अल्पसंख्यक महिला कॉलेज में बैन लगा है। भारतीय उपमहाद्वीप में मुस्लिम महिलाएं बुर्का या नकाब पहनती हैं, जबकि मध्य एशिया व यूरोप के अधिकांश देशों में रहने वाली मुसलमान महिलाएं हिजाब पहनती हैं।बुर्का में आंखों को छोड़कर सिर से लेकर पांव तक पूरा शरीर ढका होता है। जबकि हिजाब का काॅन्सेप्ट है कि महिला का चेहरा छोड़कर उसके बाल, कान, गला व वक्ष स्थल ढका रहे। यह बात याद रखें कि अभी भी श्रीलंका में महिलाएं सिर ढाक सकती हैं, पाबंदी सिर्फ चेहरा ढकने पर है। यानि वहां घूंघट या पर्दा करने वाली हिंदू महिलाएं, सिर ढकने वाली सिख, ईसाई और बौद्ध महिलाओं की हालत में बदलाव नहीं आएगा। इसका एक मतलब यह भी है कि मुस्लिम महिलाओं को सार्वजनिक जगहों पर जाने के लिए बुर्का पहनने की जगह अब हि...