गर्भवती के वैक्सीन लेने से भ्रूण को मिलेगी संक्रमण से सुरक्षा
(29 जून : हिन्दुस्तान अखबार में प्रकाशित) शिवांगी | कोरोना से सुरक्षा देने वाली वैक्सीन गर्भवतियों के लिए भी सुरक्षित है। इस आधार पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि गर्भवती महिलाएं वैक्सीन लगवाएं और टीका लगवाने के बाद सभी जरूरी सावधानियां रखें। इसी के तहत हम लाए हैं गर्भवतियों के लिए टीके से जुड़ी आशंकाओं के समाधान। प्रश्नोत्तरी ---- प्रश्न 1 : गर्भवती महिलाओं में संक्रमण का कितना खतरा, क्या टीका जरूरी है ? स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, संक्रमण की चपेट में आईं 90% से ज्यादा गर्भवती बिना अस्पताल में भर्ती कराए ठीक हो जाती हैं। अब तक ज्यादातर गर्भवती महिलाओं में हल्का संक्रमण ही दिखाई दिया या उनमें संक्रमण के लक्षण नहीं दिखे। पर इस तरह के संक्रमण से भी ऐसी महिलाओं और उनके गर्भ में पल रहे बच्चे की सेहत पर असर पड़ सकता है। इन खतरों से बचने के लिए टीका जरूर लेना चाहिए। प्रश्न 2 : क्या गर्भ में पल रहे बच्चे की सेहत पर मां के टीका लगवाने का असर पड़ेगा? इंटरनेशनल सोसायटी ऑफ गायनाकलोजी ने पहले ही गर्भवती महिलाओं को टीके लगाने की स्वीकृति दे दी...